आमतौर पर जायफल का उपयोग एक मसाले के रूप में किया जाता है, जो खाने में स्वाद और सुंगंध दोनों ले आता है। हालांकि, आपको यह जानकर अधिक हैरानी होगी कि व्यजनों के अलावा जायफल के फायदे चेहरे के लिए भी कई हैं। दरअसल, यह त्वचा से संबंधित कई सामान्य और गंभीर समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख के माध्यम से हम इसी बात को वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ स्पष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। यहां आपको त्वचा के लिए जायफल के फायदे के साथ ही इसे उपयोग में लाने के आसन तरीके भी पता चलेंगे।
जायफल
जायफल का उपयोग लगभग सभी भारतीय घरों में मसाले के रूप में किया जाता है। जायफल की महक खाने का स्वाद बढ़ा देती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
जायफल एंटीमाइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जो त्वचा को सन टैन, एंटी एजिंग और मुंहासों के निशान से बचाने का काम करता है।
त्वचा को तरोताजा करता है
जायफल का इस्तेमाल आप खाने में ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी कर सकते हैं। इससे चेहरे की खूबसूरती तो आती ही है साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आता है।
जायफल के उपयोग
आज हम आपको त्वचा के लिए जायफल के फायदे और इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताएंगे।
मुंहासों को दूर करता है
अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल्स हैं तो जायफल उन पिंपल्स को ठीक करने में काफी मददगार हो सकता है।
मृत त्वचा को हटाता है
चेहरे पर डेड स्किन बढ़ गई है और डलनेस दिखने लगी है। तो जायफल का पैक मृत त्वचा को हटाकर चेहरे पर चमक लाता है।
एंटी एजिंग से पाएं छुटकारा
जायफल फेस पैक से मिलेगा एंटी एजिंग से छुटकारा, जायफल दूर करेगा चेहरे की झुर्रियां, इससे आपकी उम्र भी नहीं लगेगी।
उपयोग की विधि
जायफल को पानी से घिसकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा जायफल के पाउडर का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं.
आवेदन करने का सही समय
जायफल के पेस्ट को हफ्ते में एक बार ही चेहरे पर लगाएं, जायफल में वार्मिंग इफेक्ट होता है। ज्यादा लगाने से भी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।