दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज IUKL वर्ल्ड केटलबेल चैंपियनशिप (World Kettlebell Championship) का शुभारम्भ NDMC के Vice Chairman सतीश उपाध्याय ने किया। भारत में पहली बार केटलबेल विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है जिसमें अमेरिका, रूस, ताइवान, और भारत सहित 15 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
सतीश उपाध्याय ने दुनिया भर से आए खिलाड़िओं का देश में स्वागत किया। उन्होंने इंटरनेशनल यूनियन ऑफ़ केटलबेल लिफ्टिंग (IUKL) के अध्यक्ष Igor Solodov का धन्यवाद दिया कि उन्होंने भारत पर भरोसा कर विश्व केटलबेल चैंपियनशिप आयोजन करने का मौका दिया। केटलबेल हमारी रोज़ाना ज़िंदगी में और सभी Gym में excercise का हिस्सा है। हमारे लिए गर्व की बात है कि 2019 लेकर आज 25 राज्यों में हम केटलबेल खेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का सपना है खेलो इंडिया, फिट इंडिया और हम सब स्वस्थ रहें तभी देश आगे जायेगा। हमे फिट इंडिया मूवमेंट की लहर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. सुधांशु शेखर Roy Former Executive Director, Sports Authority of India, मीनाक्षी पाहुजा Nari Shakti Awardee, खेल टुडे के संपादक राकेश थपलियाल, और Dr K K Verma भी मौजूद रहे।
इस विश्व चैम्पीयनशिप का आयोजन केटलबेल स्पोर्ट इंडिया एसोसिएशन द्वारा किया गया। चैंपियनशिप 28 से 31 अक्टूबर तक चलेगी तालकटोरा स्टेडियम में चलेगी।
फेडरेशन के महासचिव हर्ष कुमार ने सतीश उपाध्याय का धन्यवाद देते हुए कहा कि आज तालकटोरा स्टेडियम में हम 15 देशों के खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मौजूद हैं तो उसमे सतीश उपाध्याय जी का विशेष सहयोग है जिनकी वजह से यह संभव हो पाया। सतीश जी कई खेल संगठनों से जुड़े हैं उन्होंने हमेश अपना योगदान युवा खिलाड़िओं को आगे बढ़ाने में दिया है। हम आशा करते हैं कि वह इसी तरह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की नीतिओं को आगे बढ़ाते हुए युवा पीढ़ी को आपने सहयोग और आशीर्वाद देते रहेंगे।

World Kettlebell Championship – पहले दिन के परिणाम
Country | Gold | Silver | Bronze | Total |
India | 11 | 1 | 12 | |
Kazakhstan | 5 | 3 | 1 | 9 |
Russia | 3 | 1 | 4 | |
Latvia | 2 | 2 | ||
USA | 2 | 2 | ||
Ireland | 1 | 1 |