
आमिर खान के एक डायलॉग म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं कै? को सच साबित किया भारत की महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने। दो पुरुष क्रिकेट खिलाड़िओं ही इस मुकाम को हासिल कर पाए थे लेकिन स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) इस रिकॉर्ड को बना ने में सफल हुई है। बेशक उनकी इस कामयाबी से देश की अन्य महिला खिलाड़िओं को भी कुछ कर गुज़रने के लिए बल मिलेगा।
दरअसल इंग्लैंड खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में ओपनर मंधाना वनडे में सबसे तेज़ 3000 रन पुरे करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले यह मुकाम भारत पुरुष खिलाड़ी विराट कोहली और शिखर धवन पास था।
विराट कोहली ने इस कारनामे को 75 पारियों में अंजाम दिया था जबकि शिखर धवन ने इसे 72 पारियों में पूरा किया था। मंधाना विराट कोहली के रिकॉर्ड तो नहीं छू पाई लेकिन उन्होंने 76 पारियों में यह कर दिखाया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मुकाम हासिल करने वाली मधाना भारतीय महिलाओं में सबसे आगे हैं।
हरमनप्रीत कौर और मिताली और मिताली राज के बाद मंधाना तीसरी भारतीय महिला हैं जिसने 3000 रन पूरे किए। 2013 में शुरुआत करने वाली स्मृति मधाना ने पूर्व भारतीय कपठान मिताली को पीछे छोड़ दिया, मिताली ने 88 पारियों में 3000 रन पुरे करने का गौरव हासिल किया था।
कुल 22 महिला खिलाड़ियों के पास 3000 से अधिक वनडे रन हैं, लेकिन मंधाना की तुलना में केवल दो ही तेजी से इस मुकाम को हासिल कर पाई हैं, जिसमें बेलिंडा क्लार्क (62 पारियां) और मेग लैनिंग (64 पारियां) शामिल हैं.