ना समझोगे तो मिट जाओगे ऐ हिंदुस्तान वालो
मुंबई के सायन के बीएमसी के एक हस्पताल का एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की मरीज़ों के पास ही मृतकों की लाशें काले प्लास्टिक में बाँधकर बिस्तर पर ही रखी गयी हैं।
यह वीडियो भाजपा नेता नितेश राणे ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है।
वीडियो में साफ़तौर पर देखा जा सकता है की अलग अलग बिस्तरों पर प्लास्टिक में बंधी लाहें पड़ी हैं और साथ में ही मरीज़ों का इलाज हो रहा है। अस्पताल का कहना है की इन मृतकों के परिवार वाले इन शवों को लेने से हिचक रहे हैं, परिजनों का इंतज़ार किया जा रहा है उनकी स्वीकृति मिलते ही इनको यहां से स्थांतरित कर दिया जायेगा। हस्पताल का शवगृह पहले से ही उन शवों से लगभग भरा हुआ है जो COVID 19 बल्कि किसी अन्य बिमारी से मरे हैं और वहां इन शवों रखे जाने से उन शवों में भी संक्रमण फैलने की आशंका है।
कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने भी इसपर नाराज़गी जताते हुए कहा सायन अस्पताल में मरीजों के बगल में लाशों को देखकर नाराज हूं. कोविड-19 से होने वाली मौतों के निस्तारण के लिए बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation) विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रोटोकाल का पालन क्यों नहीं करती. सार्वजनिक अस्पताल के कर्मचारी सीमित संसाधनों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ काम कर रहे हैं। मुंबई का प्रशासन। अब कदम बढ़ाने की जरूरत है!
आपकी बता दें की भारत में COVID 19 के सबसे ज़्यादा महारष्ट्र में ही हैं। अबतक 14541 मामले सामने आए हैं जिनमे 583 लोगों हो चुकी है जो भारत में अधिक है। महाराष्ट्र के मुंबई में धारावी एक ऐसा है जो बहुत ही सघन आबादी वाला क्षेत्र है और दुनिया का सबसे बड़ा स्लम इलाका है। महाराष्ट्र सरकार ने 7.5 लाख टेस्ट करने लक्ष्य रखा है। सरकार द्वारा अबतक लगभग 2 लाख टेस्ट किए जा चुकें हैं। जैसे जैसे टेस्ट होते जाएंगे वैसे वैसे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।