होम मुख्य खबर Russia Ukraine War: प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात...

Russia Ukraine War: प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की

Russia Ukraine War

अपने मोबाइल पर हमारी एप्प डाउनलोड करें

Russia Ukraine War: आज देर शाम प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की। फोन पर 25 मिनट चली बातचीत में मोदी ने जोर देते हुए कहा कि युद्ध से किसी तरह का हल नहीं निकलेगा। उन्होंने पुतिन से कहा कि यदि विवाद नाटो देशों के साथ है तो इसका हल उनसे बातचीत करके ही निकल सकता है।

बातचीत के दौरान यूक्रेन में फसें भारतीओं पर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की वहां फसे भारतीयों की सुरक्षा भारत सरकार के लिए सबसे ज़्यादा आवश्यक है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्तमंत्री सहित कुछ वरिष्ठ मंत्रियों से बातचीत की जिसमे यह फैसला लिया गया कि भारत की तरफ से इस विवाद पर सामित ब्यान ही दिए जायेंगे वह केवल मंत्रालय द्वारा। सेना को इस विवाद पर कोई बयान न देने के लिए कहा गया है। इस मीटिंग के दौरान यूक्रेन में फसे भारतियों को निकालने पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का सरकार पर आरोप

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार पर यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के मामले पर चुप रहने का आरोप लगाया और कहा कि “यह अफ़सोस की बात है।”

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, श्री थरूर ने कहा, “रूस एक दोस्त है और कुछ वैध सुरक्षा चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन भारत के लिए इस पर अचानक चुप रहने को यूक्रेन और उसके दोस्तों द्वारा निराशा के रूप में देखा जाएगा। यह अफ़सोस की बात है कि भारत चुप हो गया।”

Advertisement
पिछला लेखचुनाव बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी में सरकार : राजीव शुक्ला
अगला लेखहमारे लाल वापस लाओ, भारत सरकार ने प्लान बी पर किया फ़ोकस

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें