होम अन्य खबरें नीरज चोपड़ा के साथ स्टेज पर रणवीर ने किया ‘मस्ती वाला’ डांस,...

नीरज चोपड़ा के साथ स्टेज पर रणवीर ने किया ‘मस्ती वाला’ डांस, वायरल हुआ वीडियो

रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर दोनों ने जबरदस्त डांस किया। दोनों को स्टेज पर साथ में खूब मस्ती करते देखा जा सकता है। इससे पहले भी रणवीर को कायली पॉल के साथ स्टेज पर जमकर डांस करते हुए देखा गया था।

साथ में डांस करते दिखे रणवीर सिंह और नीरज चोपड़ा
वीडियो में रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। वहीं नीरज चोपड़ा शर्ट और पैंट पहने नजर आए। दोनों एनबीए अवॉर्ड्स इवेंट में शामिल हुए थे। हाल ही में रणवीर सिंह को इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें नीरज चोपड़ा के साथ दिया गया है। कपिल देव ने ये अवॉर्ड इन दोनों को दिया है। दोनों अवार्ड पाने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों को एक अवॉर्ड के साथ कपिल देव के साथ फोटो में पोज देते देखा गया था।

कपिल देव के हाथों अवॉर्ड मिलने पर रणवीर सिंह ने जताई खुशी
रणवीर सिंह ने कपिल देव के हाथों अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की है। वास्तव में उन्होंने 83 फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाई थी। अवॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कपिल देव के हाथों इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड मेरे लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। उनकी भूमिका निभाने के बाद, मुझे बहुत प्यार मिला है। इस मौके पर मुझे कबीर खान की याद आ रही थी। मैं अपने भाई नीरज चोपड़ा को भी पुरस्कार जीतने के लिए बधाई देता हूं।

Advertisement
पिछला लेखमध्य प्रदेश बनेगा मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने वाला पहला राज्य।
अगला लेखआप सर्दी या फ्लू से कैसे बच सकते हैं? यह तरीका आ सकता है काम

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें