कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से किसानो के लिए एक बड़ी समस्या है उनके खेतों में खड़ी फसल की कटाई कर उसे मंडियों तक पहुंचाने की। एक तरफ कोरोना वायरस संक्रमण का डर तो भूख से मर जाने का ख्याल। इधर खड्डा तो उधर खाई।
राज्य सरकारों के ले भी यह एक बहुत बड़ी समस्या है। पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक किसान का वीडियो अपलोड लिया है जिसमे एक किसान 50 क्विंटल गेहूं लेकर मंडी में अनाज पहुंचने की शुरुआत कर दी है। ट्विटर पर अपलोड वीडिओ में गेहूं लेकर किसान का स्वागत करने के साथ साथ मुख्यमंत्री ने किसानो को भरोसा भी दिलाया कि किसानो के द्वारा मंडियों लाये जा रहे गेहूं का पैसा उन्हें जल्द से जल्द दिया जायेगा।
कल पंजाब सरकार ने बताया की लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते किसानो द्वारा मंडियों में अनाज लाए जाने की अवधि बढ़ा दी गई है।
Advertisement