होम खेल कोरोना के चलते ऑनलाइन रोप स्किप्पिंग चैंपियनशिप

कोरोना के चलते ऑनलाइन रोप स्किप्पिंग चैंपियनशिप

India Rope Skipping Federation
  • Indian Rope Skipping Federation द्वारा ऑनलाइन चैंपियनशिप
  • धैर्य, श्रेयश, निदान, नवनिधि, प्रिशा और अनुष्का ने जीता स्वर्ण पदक

कोरोना महामारी के चलते देश के सभी स्कूल, शैंक्षणिक संस्थानों के साथ साथ खेल गतिविधिओं पर भी रोक लगा दी गई है। देश के खेल संगठन अपने खिलाड़िओं को ऐसे कठिन समय में स्वस्थ, व्यस्त तथा सक्रिय रखने के लिए नए नए तरीके खोज रहे हैं।

Rope Skipping Federation India

इसी के चलते इंडियन रोप स्किप्पिंग फेडरेशन (Indian Rope Skipping Federation) अपने खिलाड़ियों 1 से 3 मई 2020 तक आल इंडिया ऑनलाइन रोप स्किप्पिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया।

इंडियन रोप स्किप्पिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित किए गये आल इंडिया रोप स्किप्पिंग ऑनलाइन प्रतियोगिता में 10 अलग अलग राज्यों से 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में लड़के, लड़किओं के अंडर 11, अंडर 14 तथा अंडर 17 तथा 17 से अधिक वर्ग के खिलाड़िओं ने भाग लिए।

धैर्य, श्रेयश, निदान, नवनिधि, प्रिशा और अनुष्का ने जीता स्वर्ण पदक

11 वर्ष से काम आयु वाले बालक वर्ग में प्रथम स्थान धैर्य खरबंदा, दूसरा स्थान स.हेमा हरी सुभाष तथा तीसरे स्थान चैतन्य गोयल।

11 वर्ष से कम आयु वाले बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नवनिधि, दूसरा स्थान अमृता वर्षिणी, तीसरा स्थान म. शालोम ने प्राप्त किया।

14 वर्ष से कम आयु वाले बालक वर्ग में श्रेयश शर्मा ने प्रथम स्थान, मंत्रा मयंक ने दूसरा स्थान तथा आश्रय भाटिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

14 वर्ष से काम आयु वाले बालिका वर्ग में प्रिशा त्यागी ने प्रथम स्थान, कादंबरी नविन सामंत ने दूसरा स्थान तथा चर्चिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

17 वर्ष से काम आयु वाले बालक वर्ग में प्रथम स्थान निदान महाजन, दूसरा स्थान श्याम सुन्दर खन्ना तथा तीसरा स्थान हर्ष जिंदल ने प्राप्त किया।

17 वर्ष से कम आयु वाले बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अनुष्का संदीप गड़े, दूसरा स्थान महक सेठ तथा तीसरा स्थान पति श्रीदेवी ने प्राप्त किया।

17 वर्ष से अधिक वर्ष वाले बालक वर्ग में प्रथम स्थान भार्गव नितिन पाटिल, दूसरा स्थान सम्राट पात्रा तथा तीसरा स्थान पृथ्वी विष्णु वरदान ने प्राप्त किया।

17 वर्ष से अधिक वर्ष वाले बालिका प्रथम स्थान हेमलता किशोर सिंह चौहान, दूसरा स्थान वर्षा मीधिली निम्मकायला तथा तीसरा स्थान अनुत्त्रा गुप्ता ने प्राप्त किया।

10 निर्णायकों (श्री गोविन, श्री तरुण तिवारी, श्री बंटी गुप्ता, श्री सचिन कुमार, श्री जितेंदर यादव, श्री युगवीर, श्री हिमांशु मानिकपुरी, कुमरी प्रियंका शर्मा, कुमारी खुशबू शर्मा, कुमारी कोमल) ने मिलकर इस प्रतियोगिता को सफल बनाया। श्री देवेश मुण्डोतिया (सदस्य आयोजन समिति) ने बताया कि खिलाड़ियों ने काफी बढ़ चढ़ कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया और इस प्रतियोगिता को बहुत अच्छा परिणाम दिया, इंडियन रोप स्किप्पिंग फेडरेशन के अध्यक्ष श्री हरपाल सिंग फ़्लोरा जी, महासचिव श्री संदीप गड़े जी, तकनिकी निदेशक श्री अनिल कुमार जी, ने सभी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे मंच खिलाड़ियों को प्रदान किये जाते रहेंगे।

IRSF से सीख लेकर कुछ दूसरे खेल संगठनों ने भी इसी तरह ऑनलाइन टूर्नामेंट करवाने शुरू कर दिए हैं जबकि IRSF ऐसे ही कुछ और टूर्नामेंट करवाने की तयारी कर रहा है।

Advertisement
पिछला लेखलॉकडाउन 17 मई तक, ग्रीन, ऑरेंज, रेड ज़ोन में मिलेंगी ये छूट
अगला लेखमुंबई में लाशों के बीच मरीज़ों का हो रहा इलाज

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें