होम अन्य खबरें पहली पत्नी को तलाक दिए बिना सोनी राजदान से कर ली थी...

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना सोनी राजदान से कर ली थी शादी

महेश भट्ट भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई नए चेहरों को लॉन्च किया है। आज महेश भट्ट का 73वां जन्मदिन है। महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर यानी 1948 को मुंबई में हुआ था। उनकी फिल्म और लव लाइफ विवादों से घिरी रही है। महेश भट्ट महज 20 साल की उम्र में लॉरेन ब्राइट से प्यार करने लगे थे। महेश भट्ट उस समय कॉलेज में थे।

विवादों में है महेश भट्ट की लव लाइफ

लोरियन ब्राइट ने शादी करने के लिए अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया था। महेश और किरण भट्ट ने दो बच्चों को जन्म दिया – पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया।

विवाहित महेश भट्ट को उस समय की जानी-मानी और खूबसूरत अभिनेत्री परवीन बाबी से प्यार हो गया। पत्नी किरण भट्ट से दूर अब महेश भट्ट परवीन बॉबी के साथ लिव-इन में रहने लगे थे। महेश भट्ट ने कहा कि परवीन बाबी को पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी हो गई थी। कुछ समय था उसके बाद परवीन का अचानक निधन हो गया था। परवीन बाबी की लाश दो दिनों तक उनके घर में पड़ी थी।

महेश भट्ट का प्रेम प्रसंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल यह था कि महेश भट्ट अब सोनी राजदान के प्यार में पड़ गए थे। हालांकि, किरण भट्ट और उनका अभी तक तलाक नहीं हुआ था। इसके बावजूद महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी की, जिसके लिए उन्होंने इस्लाम कबूल भी कर लिया। सोनी और महेश भट्ट के दो बच्चे हैं- आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट।

Advertisement
पिछला लेखमुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश के स्वाथ्य सेवाओं के सवालों पर किया पलटवार, असंतुष्ट सपा ने किया वाकआउट
अगला लेखपिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने भी इस्तीफा दिया

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें