होम ट्रेंडिंग लड़की को अगवा नहीं कर पाया तो गोली मार दी – धर्म...

लड़की को अगवा नहीं कर पाया तो गोली मार दी – धर्म बदलवाकर शादी करना चाहता था

धर्म बदलवाकर शादी करना चाहता थासामने लगे सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इंडिया 24×7 न्यूज़: देश के विभिन हिस्सों में महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ और प्लाटकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उत्तरप्रदेश के बाद अब हरियाणा में ऐसी ही एक वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया।

दिल्ली से सटे बल्लबगढ़ (Haryana) में दो लड़कों ने 26 अक्टूबर को दिनदहाड़े शाम 3.40 पर एक लड़की (निकिता) को कार में अगवा करने की कोशिश की। मना करने पर लड़के ने देसी कट्टा निकाल कर लड़की को जान से मार दिया।

लड़की फरीदाबाद के बल्लबगढ़ स्तिथ अग्रवाल कॉलेज में बीकॉम की परीक्षा दे कर अपनी सहेली के साथ घर जा रही थी। रास्ते में दोनो लड़के कार में इंतज़ार कर रहे थे। लड़की के पास आते ही उनमे से एक ने उसे ज़बरदस्ती कार में धकेलने की कोशिश की। लेकिन लड़की और उसके सहेली ने विरोध किया और खुद को छुड़ा कर भागने लगी तो उनमे से एक ने देसी कट्टा निकाल कर लड़की पर गोली चला कर उसे मार दिया और वहां से फरार हो गए।

बताया जाता है की निकिता उस लड़के को पहले से जानती थी और लड़का उसपर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी। परिवार ने इस बारे में 2018 में भी पुलिस में शिकायत दर्ज की थी लेकिन बाद शिकायत वापिस ले ली।

निकिता की माँ का कहना है “हमारी बेटी को इन्साफ मिलना चाहिए, उन्हें (लड़को को) भी उसी तरह गोली मार देनी चाहिए जैसे उन्होंने मेरी बेटी को मारा “

राष्ट्रीय महिला कमीशन ने वायरल हो रही वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर को खत लिखा है।

मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है, एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने इंडिया 24×7 न्यूज़ से बातचीत में दोनों लड़कों की गिरफ्तारी की सुचना दी। लड़की के घर वालों ने इसआईटी बना कर जांच की मांग की थी लेकिन एसीपी क्राइम अनिल कुमार ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया।

इंडिया 24×7 न्यूज़ ने इलाके की एसडीएम् बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई, उनके कार्यालय से जानकारी मिली कि कोई एसआईटी गठन नहीं की गई है।

पिछले कुछ दिनों में हरयाणा में यह दूसरी घटना है जिसने विपक्ष बैठे बैठाय मुद्दा दे दिया है। भाजपा पहले ही उत्तर प्रदेश में जनता और राजनेताओं को भारी विरोध झेल रही है।

Advertisement
पिछला लेखहाथरस गैंगरेप पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
अगला लेखइंडियन एसोसिएशन ऑफ़ ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स का गठन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें