होम फिल्मी खबरें जानिए भारत की ऑस्कर एंट्री गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ के निर्माता के...

जानिए भारत की ऑस्कर एंट्री गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ के निर्माता के बारे में सब कुछ

गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में ऑस्कर 2023 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की थी, इससे पहले उम्मीद जताई जा रही था कि अनुपम खेर अभिनीत फिल्म द कश्मीर फाइल या राम चरण और जूनियर एनटीआर की आरआरआर को भेजा जाएगा। पान नलिन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म सिद्धार्थ रॉय कपूर के बैनर रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मानसून फिल्म्स, छेल्लो शो एलएलपी द्वारा निर्मित है। पिछले साल जून में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में उद्घाटन फिल्म के रूप में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था।

अब बात करते हैं इस फिल्म के निर्माता की….. नलिन कुमार पांड्या या पान नलिन भारतीय मूल के फिल्म निर्माता हैं। नलिन को समसारा, वेली ऑफ फ्लावर्स और एंग्री इंडियन गॉडेसेज जैसी पुरस्कार विजेता फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उनकी पहली फीचर समसारा (मिरामैक्स) को दुनिया भर में सराहा गया था।

नलिन सक्रिय रूप से फिक्शन और नॉन-फिक्शन फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं
नलिन का जन्म गुजरात के अमरेली के एक गाँव में हुआ था और उन्होंने फिल्म निर्माण के लिए कम उम्र में ही घर छोड़ दिया था। उन्होंने एम.एस. बड़ौदा विश्वविद्यालय में ललित कला का अध्ययन किया, जहां उन्होंने “पान नलिन” उपनाम अपनाया। एक साल बाद नलिन प्रतिष्ठित एनआईडी में डिजाइन की पढ़ाई करने गए। जल्द ही उन्होंने एनआईडी के फिल्म क्लब का प्रबंधन शुरू कर दिया जहां उन्होंने दुनिया भर से फिल्मों की प्रोग्रामिंग की। उन्होंने पैसे कमाने के लिए शादियों में वीडियोग्राफर के रूप में भी काम किया। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया और फिर हॉलीवुड का रुख किया। पान नलिन द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (ऑस्कर) के सदस्य हैं। ऑस्कर में गुजराती फिल्म की एंट्री के बाद नलिन ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है।

Advertisement
पिछला लेखराज्यपाल की मिली अनुमती अब 27 को होगा विधान सभा सैशन
अगला लेखराजस्थान की कांग्रेस में कलह – 90 से ज्यादा विधायक पायलट के विरोध में

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें