होम अन्य खबरें कंगना रनौत ने पीएम मोदी को इस तरह दी बर्थडे विश

कंगना रनौत ने पीएम मोदी को इस तरह दी बर्थडे विश

Kangana greeting Narendra Modi

कंगना रनौत ने पीएम मोदी को इस तरह दी बर्थडे विश किया यानी उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस मौके पर पीएम मोदी को विश किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को सबसे ताकतवर शख्स बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई दी है।

कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस पर उन्होंने लिखा, ‘बच्चे के तौर पर चाय बेचने से लेकर धरती पर ताकतवर इंसान बनने तक का आपका सफर कितना अनोखा है, आपकी लंबी उम्र की कामना करती हूं…’ कंगना ने यह भी लिखा कि पीएम मोदी राम और कृष्ण की तरह अमर हैं। उनकी विरासत को कोई मिटा नहीं सकता।

जानकारी के लिए बता दें कि कंगना द्वारा शेयर की गई तस्वीर 2018 की है। यह तस्वीर दिल्ली के एक कार्यक्रम की है, जब उनके साथ मशहूर लेखक और गीतकार प्रसून जोशी भी मौजूद थे।

Kangna Renaut wearing breast revealing dress

सुर्खिओं में बनी रहती हैं कंगना

कंगना रनौत हमेशा किसी ना किसी बहाने सुर्खिओं में बनी रहती हैं चाहे वो विवादित ब्यान हों राजनीति हो या फिर अर्धनग्न कपड़े हों। हिमाचल की रहने वाली कगना रनौत सुर्खिओं में बने रहने के लिए किसी भी विषय पर बिना सोचे समझे कूद पड़ती हैं चाहे उस विषय पर उन्हें जानकारी हो या ना हो यह बात अलग है कि फ़िल्मी हस्तियां हमेशा ऐसे बहाने ढूंढ़ती रहती हैं।

कंगना को मोदी सरकार ने दी थी सुरक्षा

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कंगना रनौत पर मेहरबान होकर उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी। दरसल कंगना रनौत हमेशा भाजपा की पक्षधर रही हैं जिसके चलते वह विवादों को जन्म देती हैं। पिछले दिनों कंगना रनौत तत्कालीन महाराष्ट्र सरकार शिव सेना से उलझ गई थी जिसके चलते राउत ने कंगना को महाराष्ट्र ना आने कि सलाह दी थी। इसी विवाद के दौरान केंद्र सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी।

Home Page

Advertisement
पिछला लेखशाहरुख ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा छुट्टी लें और…
अगला लेखअमावस्या का श्राद्ध होता है खास – सर्व पितृ श्राद्ध

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें