होम खेल IPL Auction 2022 : दूसरे दिन लिविंगस्टोन सबसे महंगे बिके, पंजाब ने...

IPL Auction 2022 : दूसरे दिन लिविंगस्टोन सबसे महंगे बिके, पंजाब ने खरीदा

क्रिकेट की सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग की आक्शन का आज दुसरा दिन है। बेंगलुरू में आयोजित इस आक्शन में अनसोल्ड खिलाड़ियों के 20-20 नामों की लिस्ट कमिटी को दे दी गई है।

आज के आक्शन में केवल उन खिलाड़ियों की बोली लगेगी। आज लियम लिविंगस्टोन को सबसे ज्यादा किमत 11.50 करोड़ में खरीदा गया। वहीं मनन वोहरा को लखनऊ ने 20 लाख में खरीदा, जबकी रिकी भुई को कीसी ने भी नहीं खरीदा। तो इशांत शर्मा, इयोन मोर्गन , लुंगी नगीदी, तबरेज शम्सी, अरोन फिंच और कूल्टर नाइल भी अनसोल्ड रहे। स्पिनर्स के बाद अनकैप्ड बल्लेबाजों की बोली लगी। जिसमें विराट सिंह को खरीदने में कीसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। तो हिम्मत सिंह, सचिन बेबी, हरनूर सिंह, हिमांशु राणा भी अनसोल्ड रहें।

जबकी रिंकू सिंह को कोलकाता ने 55 लाख में खरीदा। कर्ण शर्मा अनसोल्ड रहे, जिसकी बेस प्राइस 50 लाख रखी गई थी। तो एक करोड़ बेस प्राइस वाले पीयूष चावला भी अनसोल्ड रहे। स्पिनर्स में मयंक मारकंडे को मुंबई ने 75 लाख में खरीदा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले तबरेज शम्सी अनसोल्ड रहे। कैस अहमद अनसोल्ड रहे। शाहबाज नदीम को लखनऊ ने 50 लाख में खरीदा ।महीष तीक्ष्णा को चेन्नई ने 70 लाख में खरीदा।

नवदीप सैनी को राजस्थान ने 2.60 करोड़ में खरीदा, जिसकी बेस प्राइस 75 लाख रखी गई थी। जयदेव उनादकट को मुंबई ने 1.30 करोड़ में खरीदा। जब की शेल्डन काटरेल, नाथन कूल्टर नाइल अनसोल्ड रहे। 1 करोड़ बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को खरीदने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और हैदराबाद की टीम ने भी दिलचस्पी दिखाई। तो पंजाब ने 11.50 करोड़ में खरीदा।

Advertisement
पिछला लेखपंजाब में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा – नरेंद्र मोदी
अगला लेखहिजाब प्रतिबंध को चुनौती पर कर्नाटक उच्च न्यायालय में सुनवाई – ताज़ा जानकारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें