इंडिया 24×7 न्यूज़: दुनिया के सबसे खूबसूरत देश ने बर्फ से ढके अपने देश के सबसे ऊँचे पहाड़ पर रौशनी से भारत का तिरंगा बनाया। स्विट्ज़रलैंड ऐल्प्स के 14,690 फीट ऊंचे मैटरहॉर्न पर्वत पर प्रकाश के प्रक्षेपण से भारतीय झंडा बनाकर कोरोना के खिलाफ जंग में भारत के साथ एकता दिखाई।

स्विट्ज़रलैंड के ऐल्प्स पर भारतीय झंडे की तस्वीर स्विट्ज़रलैंड में भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर जारी देते हुए कहा यह कोरोना वायरस से लड़ने में भारत की कोशिशों का सम्मान है। ट्वीटर में बताया गया की यह 1000 मीटर से भी ज़्यादा का प्रकाश प्रक्षेपण है।
की जिसे बाद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेयर किया और कहा कि दुनिया COVID-19 से एक साथ लड़ रही है। मानवता निश्चित रूप से इस महामारी से जीतेगी।
भारतीय विदेश सेवा अधिकारी गुरलीन मालिक ने अपने ट्वीट में लिखा ‘स्विट्जरलैंड ने COVID19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। तिरंगे में लिपटा मैटरहॉर्न का स्विस पहाड़। हिमालय से आल्प्स की दोस्ती। धन्यवाद।
आपकी जानकारी के लिए बता दें के 24 मार्च से ही कोरोना से लड़ाई के खिलाफ दुनिया की एकजुटता दिखने के लिए हर दिन इस पहाड़ पर रौशनी से अलग अलग देशों के झंडों को दर्शाया जाता है।
स्विट्ज़रलैंड को दुनिया सबसे खूबसूरत देश कहा जाता है। स्विट्ज़रलैंड का ऐल्प्स यूरोप का सबसे ऊंचा पहाड़ है जहां दुनियाभर से लोग इनकी खूबसूरती देखने के लिए आते हैं।