होम चुनाव पंजाब में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा – नरेंद्र मोदी

पंजाब में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा – नरेंद्र मोदी

पंजाब में बीजेपी को पूर्ण बहुमत

जागरण इंग्लिश: पंजाब में मतदान को केवल एक सप्ताह बचा है। सभी दल सत्ता में आने के जोरशोर से चुनावी अभियान में जुटे हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने की कोशिश में लगी है वहीँ आम आदमी पार्टी सत्ता पर काबिज़ होने के लिए दिनरात एक किए हुए है।

पंजाब चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी सीधी टक्कर है लेकिन एक तीसरा दल पंजाब की सत्ता पर काबिज़ होने के ख़्वाब देख रहा है। देश का सबसे राजनीतिक दल यानी भाजपा पंजाब की सत्ता सपने देख रही है, ऐसी संभावना दूर दूर तक नहीं दिखती लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माने तो भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जागरण इंग्लिश को एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यह बात कही। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवा पार्टी इस साल पंजाब में इतिहास फिर से लिखेगी। दैनिक जागरण से साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को पंजाब में पूर्ण बहुमत मिलेगा, लोगों का कांग्रेस या अन्य में कोई विश्वास नहीं बचा है।

कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू और मुख्यमंत्री चन्नी की अंदरूनी गुटबाजी के चलते कांग्रेस पर हमला करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि कांग्रेस से एक “स्थिर सरकार” की उम्मीद नहीं की जा सकती है, जो एक आंतरिक संघर्ष में उलझी हुई है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर भी परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके भाषण और कार्यों में अंतर होता है लोग उनपर भरोसा नहीं करते।

पीएम मोदी ने दैनिक जागरण से कहा, “जिन्हें अपनी बात रोज बदलने में शर्म नहीं आती है, जो लोगों को गुमराह करते हैं, वे चुनाव नहीं जीतेंगे। पंजाब के लोगों ने बहुत कुछ झेला है और वे ऐसे लोगों को जीतने नहीं देंगे।”


अपने मोबाइल पर हमारी एप्प डाउनलोड करें

कहीं आप होटल या फ्लाइट के लिए ज़्यादा पैसा तो नहीं दे रहे, यहाँ देखें


पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा पर भगवा पार्टी के कदम के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने कहा, “मुझे यकीन है कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। आपने चंडीगढ़ के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे अब देखे होंगे। यह दिखाता है कि हमारी वहां कितनी स्वीकृति है।”

नरेंद्र मोदी ने कहा, “रणनीतिक दृष्टिकोण से पंजाब एक महत्वपूर्ण राज्य है। पंजाब के लोग इसे अच्छी तरह समझते हैं। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, जहां एक मजबूत और स्थिर सरकार जरूरी है।”

जागरण से बातचीत करते हुए उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी सिख परंपराओं का सम्मान नहीं करती है। जबकि अपनी पार्टी भाजपा की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में बचे लोगों को न्याय प्रदान किया और लंबित पड़े मामलों की जांच की।

करतारपुर कॉरिडोर का श्रेय लेते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर खोला, भक्तों को गुरुद्वारे दरबार साहिब जिसे पाकिस्तान में करतारपुर साहिब साहिब के नाम से जाना जाता है वहां भक्तों को जाने की अनुमति मिली।

“हमें श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व का आयोजन करने का सौभाग्य मिला। हमने अफगानिस्तान में अपने सिख भाइयों और बहनों की भी मदद की और तालिबान के उदय के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से निकाला।” उन्होंने दैनिक जागरण को बताया।

117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए चुनाव 20 फरवरी को होंगे। भाजपा अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाली शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। देखना होगा कि जो किसान एक साल से अधिक समय तक दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र साकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे वह भाजपा गठबंधन पर विशवास जताते हैं या नहीं।

स्त्रोत जागरण इंग्लिश

इंडिया 24×7 न्यूज़

Advertisement
पिछला लेखउत्तर भारत मे भी बढ़ा रहा हिजाब का विरोध
अगला लेखIPL Auction 2022 : दूसरे दिन लिविंगस्टोन सबसे महंगे बिके, पंजाब ने खरीदा

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें