प्रीतम: देश की राजधानी क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से आने वाली ताजा खबरों के अनुसार प्रोफेसर शांति श्री धूलिपुडी पंडित को विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी के साथ यह दिल्ली में प्रतिष्ठित संस्थान का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं।
इनका जन्म सन 1962 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में हुआ। अपनी माध्यमिक शिक्षा इन्होंने मद्रास उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्राप्त की तत्पश्चात इन्होंने अपनी स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री प्रेसीडेंसी कॉलेज चेन्नई से प्राप्त की, तत्पश्चात इन्होंने अपनी एम फिल और 1992 में पीएचडी की डिग्री इंटरनेशनल रिलेशन के विषय पर जेएनयू से ही प्राप्त की थी।
इन्होंने अपने शिक्षा क्षेत्र में कार्य की शुरुआत गोवा विश्वविद्यालय से 1988 में की, उसके पश्चात अब तक वह राजनीति विभाग में प्रोफेसर थीं और पुणे सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन और नियुक्ति जेएनयू के कार्यवाहक कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने के कुछ ही दिनों बाद आती है। कुमार ने एक प्रेस बयान में प्रोफेसर पंडित को बधाई दी और उनकी नई जिम्मेदारी में उनकी सफलता की कामना की।