होम मुख्य खबर जेहाद चार्ट दिखाने पर ज़ी न्यूज़ एंकर सुधीर चौधरी पर FIR

जेहाद चार्ट दिखाने पर ज़ी न्यूज़ एंकर सुधीर चौधरी पर FIR

Jehad by Sudhir Choudhry

धार्मिक भावनाएं भड़काने और जेहाद चार्ट दिखाने पर ज़ी न्यूज़ एंकर सुधीर चौधरी पर FIR दर्ज की गई है। केरल पुलिस ने 11 मार्च 2020 को दिखाए गए DNA कार्यक्रम में धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए गैरजमाती धाराएं लगाई हैं। AYIF के संयुक्त सचिव ने दर्ज कराई ऍफ़ आई आर।

सुधीर चौधरी ने खुद ट्वीट कर इस FIR की जानकारी देते हुए कहा “ये रहा मेरा पुलित्ज़र पुरस्कार, सच की रिपोर्टिंग करने के लिए, प्रशस्ति पत्र साझा कर रहा हूँ- मेरे खिलाफ केरल पुलिस द्वारा गैर-जमानती धाराओं के तहत एक FIR दर्ज की गई। असुविधाजनक तथ्यों को उजागर करने का पुरस्कार। मीडिया के लिए एक स्पष्ट संदेश। ……..”

सुधीर चौधरी ने इस मुद्दे को फिर से मुस्लिम और जेहाद से जोड़कर हिन्दू बहुल देश के हिन्दुओं की सहानुभूति लेने की कोशिश की।

सुधीर चौधरी हिंदुत्व विचारधारा के लिए जाने जाते हैं और ज़ी न्यूज़ पर रोज़ाना डीएनए शो एंकर करते हैं। उनपर अक्सर आरोप लगाया जाता है की वह एक अल्पसंख्यक धर्म विशेष को निशाने पर रखते हैं।

11 मार्च को दिखाए गए उनके DNA शो में मुस्लिमो पर लव जिहाद जैसे आरोप लगाए गए थे, उस दिन के शो की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी काफी निंदा हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें की केंद्र सरकार ने एक RTI के जवाब में खुद माना था की लवजेहाद जैसा कोई भी मामला अबतक सामने नहीं आया है।

सुधीर चौधरी 2012 में तिहाड़ जेल जाने के लिए भी काफी ट्रौल किए जाते हैं।

Advertisement
पिछला लेखमुंबई में लाशों के बीच मरीज़ों का हो रहा इलाज
अगला लेखदिल्ली में भूकंप के तेज़ झटके

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें