होम चुनाव गुजरात से पहले हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए...

गुजरात से पहले हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब है चुनाव, पिछली बार क्यां थे नतीजे

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर चुनाव होने वाले ईसीको चलते आज हिमाचल प्रदेश के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोगने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिमाचल में विधानसभा चुनाव की घोषणा की है। मुख्य चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में चुनाव का एलान कीया है। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। 25 अक्टुबर तक उमीदवार फोर्म भर सकते है। 

हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा भी आनेवाले दिनो में होंगी। संभव है कि गुजरात चुनाव की घोषणा 20 तारीख के बाद या दिवाली के बाद की जाएगी लेकिन उससे पहले हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों की घोषणा आज चुनाव आयोगने कर दी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार नें प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा की, लोकतंत्र का पर्व मनाया जाएगा। चुनाव आयोग शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने को तैयार है। नए मतदाताओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। निष्पक्ष चुनाव हमारी प्राथमिकता है। उम्मीदवारों का पंजीकरण अंतिम दिन भी जारी रहेगा ताकि वे पंजीकरण करा सकेंगे। 

आयोग का एक और फोकस यह है कि हर पोलिंग बूथ पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मूलभूत आवश्यकताओं से लेकर स्वयं सेवक आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराएगे। सुविधासभर मतदान केंद्र उपलब्ध कराया जाएंगे। कुछ मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिलाए जीम्मेदारी संभालेंगी ऐसी व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था हिमाचल में महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर की जाएगी। एसा उन्होंने तैयारी के तौर पे प्रेस मीडीया के सामने कहा था।

गौरतलब है कि गुजरात में भी जल्द ही चुनाव की तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। उससे पहते आज हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई। हिमाचल में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इसके कार्यक्रम की घोषणा जल्दी कर दी गई है। 
 
पिछले साल हिमाचल प्रदेश में यह था परिणाम

– बीजेपी 44
– कांग्रेस 21
– अन्य 03
– कुल 68

Advertisement
पिछला लेखकैटरीना, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मस्ती, वायरल हुआ वीडियो
अगला लेखमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें