होम जानकारी अगर आप भी सेब के छिलके के साथ खाते हैं, तो हो...

अगर आप भी सेब के छिलके के साथ खाते हैं, तो हो सकता है यह फायदे जानकर रह जाएंगे दंग, कई कमियों को करता है दूर

सेब सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फल है। सेब आपके शरीर में सभी पोषण तत्वों की कमी को पूरा कर सकता है। कुछ लोग सेब के छिलके निकालकर सेब खाना पसंद करते हैं लेकिन सेब को छिलके के साथ खाना काफी फयदेमंद है। सेब के छिलकों को हटाने का मतलब है सेब से पोषक तत्वों को हटाना। बेहद जरूरी है कि आप सेब को छीलकर नहीं बल्कि छिलके के साथ ही खाएं ताकि शरीर के लिए जरूरी फाइबर मिल सके और कब्ज जैसी बीमारियां न हों। सेब के छिलके के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

अपने फोन पर खबरें पाने के लिए हमारी एंड्रॉयड एप्प मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

सेब के छिलकों में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट, आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सेब का छिलका वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद हैं। सेब के छिलके में मौजूद क्वेरसेटिन कंपाउंड ब्रेन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। वहीं डायबिटिक पेशेंट को छिलके समेत सेब खाना चाहिए। क्योंकि, यह शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है और इसको खाने से ग्लूकोमा का खतरा कम होता है। 

सेब को छिलके सहित खा रहे हैं तो ये बात जरूर ध्यान रखें कि पहले सेब को धो लें और एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर उसके छिलके पर से कीटनाशक और मोम की कोटिंग को हटाने के लिए उन्हें 2-3 बार गुनगुने पानी से धो लें। यह आपको फल के वास्तविक स्वाद का आनंद लेने और अधिकतम लाभ प्राप्त करने में मदद करेगा।

अगर आप वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो कोशिश करें सेब को छिलके समेत खाएं। छिलके में ओर्सोलिक एसिड होता है, एक आवश्यक यौगिक जो मोटापे से लड़ने में मदद करता है। यह मसल फैट को बढ़ाता है और कैलोरी को जलाने में मदद करता है, जिससे मोटापे का खतरा कम होता है। आप सेब को साबुत या फिर ओट्स आदि में डाल कर खा सकते हैं।

INDIA 24×7 NEWS

Advertisement
पिछला लेखपैरों के बीच तकिया लगाकर सोने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये फायदे, जानें कैसे
अगला लेख10 सबसे चतुर जानवर – जानिए हमारे साथ |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें