दिल्ली और उसके आसपास शाम 5.45 पर भूकंप के झटके महसूस किये गए, भूकंप का केंद्र ज़मीन के 8 किलोमीटर नीचे दिल्ली था।
लॉकडाउन की वजह से लोग पहले से ही घरों में कैद हैं और भूकंप के इन झटकों ने दिल्ली नॉएडा के लोगों को हीला कर रख दिया। लोग ये नहीं समझ पा रहे थे की बाहर भागें या अंदर ही रहें। हालांकि की भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर मात्र 3.5 थी लेकिन झटकों की आवाज़ काफी तेज़ थी।

सम्भवतः सब जगह शान्ति होने की वजह से आवाज़ साफतौर पर सुनी गई। वैज्ञानिकों का भी मानना है की दुनिया भर में लॉक डाउन और व्यवसायिक गतिविधिओं के बंद हो जाने की वजह से वह धरती में होने वाले हल्के से सलके कम्पन को सुन पा रहे हैं। विश्व्यापी लॉकडाउन की वजह से धरती के कम्पन में भी उल्लेखनीय कमी आई है।
दिल्ली साइज़्मिक ज़ोन 4 में आता है। पुरे भारत को चार साइज़्मिक ज़ोन में बांटा गया है। साइज़्मिक ज़ोन 5 बेहद खतरनाक श्रेणी के लिए है, इसमें हिमालय और काश्मीर जैसे इलाके आते हैं और इनमे भूकंप आने की संभावनाएं सबसे ज़्यादा होती हैं। दिल्ली साइज़्मिक ज़ोन 4 में आता है। इस क्षेत्र में भी भूकंप और उससे हुए नुक्सान की सम्भावना अधिक होती है।
विश्व में पिछले 24 घंटों में आए इतने भूकंप
पूरे विश्व में पिछले 24 घंटे में 3.0 की तीव्रता वाले कुल 40 भूकंप आये हैं। अमेरिका, इंडोनेशिया, रूस, जापान, ताइवान, पाकिस्तान आदि देशों में भी भूकंप आए हैं। ऐसा नहीं है की यह पहली बार हो रहा है। इस तरह के छोटे भूकंप दुनिया में रोज़ आते हैं जिसका हमें पता नहीं लगता।
एशिया के अलग अलग देशों में जो भूकंप महसूस किये गए वो हैं:

लगभग 5 घंटे पहले 4.6 परिमाण, 54 किमी गहराई Shizunai-furukawachō, होक्काइडो, जापान
लगभग 6 घंटे पहले 3.7 परिमाण, 10 किमी गहराई सरधना, उत्तर प्रदेश, भारत
लगभग 7 घंटे पहले 4.6 परिमाण, 37 किमी गहराई Hualian, ताइवान, ताइवान
लगभग 18 घंटे पहले 4.0 परिमाण, 10 किमी गहराई रज्जनपुर, पंजाब, पाकिस्तान
लगभग 18 घंटे पहले 4.4 तीव्रता, 10 किमी गहराई ओरज़ू, खटलोन, ताजिकिस्तान
लगभग 22 घंटे पहले 4.7 की तीव्रता, 23 किमी की गहराई बोनिन द्वीप समूह, जापान
लगभग 22 घंटे पहले 4.9 तीव्रता, 86 किमी गहराई टोबेलो, मालुकु उतारा, इंडोनेशिया
एक दिन पहले 5.1 परिमाण, 56 किमी गहराई इशिगे, इबाराकी, जापान
एक दिन पहले 4.4 परिमाण, 186 किमी गहराई बिटुंग, उत्तरी सुलावेसी, इंडोनेशिया
एक दिन पहले 5.2 तीव्रता, 10 किमी गहराई बोनिन द्वीप समूह, जापान