
India 24×7 News: देव बल्हारा को आज फिट इंडिया का एम्बेसेडर बना दिया गया है। देव बलहारा पिछले एक दशक से ज़्यादा खेलों से जुड़े हुए है। वह कोर्फबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह कई खेल संगठनों से जुड़े हुए हैं।
राष्ट्रिय कोर्फबॉल चैंपियनशिप में पदक विजेता होने के साथ साथ देव बल्हारा जूनियर टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। एशियाई कोर्फबॉल में टीम ने दूसरा और और एशिया ओसिआनिया में भी टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
फिट इंडिया मूवमेंट 29 अगस्त, 2019 को माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा फिटनेस को हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की दृष्टि से शुरू किया गया था। इस अभियान के साथ देश भर सैंकड़ों स्कूल, संगठन और जानमानी हस्तियां भी जुड़ चुकी हैं।
देव बल्हारा ने फिटनेस इंडिया के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजिजू को धन्यवाद दिया।