Agency: पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर दोबारा आसीन होने से इनकार कर दिया है। राहुल गांधी के इनकार के बाद अब पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सामने आ रहे है, जिनमें अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक और कुमारी शैलजा शामिल हैं।
पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर दोबारा आसीन होने से इनकार कर दिया है। राहुल गांधी के इनकार के बाद अब पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सामने आ रहे है, जिनमें अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक और कुमारी शैलजा शामिल हैं। इसके साथ अशोक गहलोत और भूपेश बघेल का नाम भी शामिल हैं। हालांकि, पार्टी नेताओं को अभी भी उम्मीद है कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए राजी हो सकते है, क्योंकि पार्टी बुरे दौर का सामना कर रही है। कुछ लोग प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी उछाल रहे हैं, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं है, क्योंकि वह उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं।
पढ़ें दिल्ली में महाराष्ट्र प्रकरण दोहराने की त्यारी
इसके अलावा सोनिया गांधी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में जारी रखने और प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। सोनिया गांधी के वफादार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम चर्चा में है, लेकिन गहलोत ने कथित तौर पर शीर्ष पद से इनकार किया और कहा कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालना चाहिए।
पार्टी के चुनाव प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया है कि 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पार्टी प्रमुख का चुनाव कर लिया जाएगा। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को लेकर मंजूरी दी जाएगी, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कभी भी चुनाव हो सकता है।
- ‘बरसातऐंडभारत’ नामसे deRivaz & Ives करेगानामी-गिरामीफ़िल्मोंकीकलाकृतियोंकीनीलामीबरसात की रात, शहीद, हक़ीक़त, मुगल-ए-आज़म से जुड़ी दुर्लभ कलाकृतियों को नीलामी के लिए deRivaz & Ives ने की पहल स्वतंत्रता दिवस का… Read more: ‘बरसातऐंडभारत’ नामसे deRivaz & Ives करेगानामी-गिरामीफ़िल्मोंकीकलाकृतियोंकीनीलामी
- शाह के मार्गदर्शन में पिछले एक साल में 10 लाख किलोग्राम मादक पदार्थों को किया गया नष्टकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘ड्रग्स तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। शाह की… Read more: शाह के मार्गदर्शन में पिछले एक साल में 10 लाख किलोग्राम मादक पदार्थों को किया गया नष्ट
- आईजीआई कॉलेज की संचालन समिति का अभिनंदननई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज (आईजीआईपीईएस एस) ने कॉलेज की वर्तमान संचालन समिति के सदस्यों का कार्यकाल… Read more: आईजीआई कॉलेज की संचालन समिति का अभिनंदन
- 4th Aryans Cup संपन्न – भारत में होने वाली बड़ी Taekwondo Championship में हुई शामिल4th Aryans Cup – दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 12 से 14 नवंबर 2022 को कराया गया 4th आर्यन्स कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप का… Read more: 4th Aryans Cup संपन्न – भारत में होने वाली बड़ी Taekwondo Championship में हुई शामिल
- सतीश उपाध्याय ने किया World Kettlebell Championship का उद्घाटन – पहले दिन भारत का दबदबादिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज IUKL वर्ल्ड केटलबेल चैंपियनशिप (World Kettlebell Championship) का शुभारम्भ NDMC के Vice Chairman सतीश उपाध्याय ने किया।… Read more: सतीश उपाध्याय ने किया World Kettlebell Championship का उद्घाटन – पहले दिन भारत का दबदबा
ALSO READ KHELO INDIA NEWS