होम देश दुर्गापूजा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव,भारी वाहन वर्जित

दुर्गापूजा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव,भारी वाहन वर्जित

बोकारो – दुर्गा पूजा के मद्देनजर बोकारो शहर के प्रमुख मार्गो में यातायात व्यवस्था सूचारू रूप से संचालित करने हेतु दिनांक 02.10 2022 से 05.10.2022 तक समय 16:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक निम्न रूट चार्ट प्रभावी रहेगा।

इसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, यातायात बोकारो ने शनिवार को दी।

◆ जोधाडीह मोड़ के तरफ से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया /तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

◆ धर्मशाला चौक से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया / तीन पहिया वाहनों परिचालन वर्जित रहेगा।

◆ आई०टी०आई० मोड (बुलेट शोरूम) से धर्मशाला मोड़ की ओर जाने वाली भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

◆ चेक पोस्ट से चास थाना के तरफ जाने वाली चार पहिया /तीन पहिया वाहनो परिचालन वर्जित रहेगा।

◆ चास से नया मोड़ की तरफ जाने वाली चार पहिया / तीन पहिया वाहन हवाई अड्डा से दाहिने मुड़कर राम मंदिर चौक से राजेन्द्र चौक होते हुए नया मोड़ के तरफ जायेगी।

◆ एम०जी०एम० स्कूल गेट से काली बाड़ी मोड़ तक जाने वाले मार्ग पर आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।

◆ बसंती मोड़ से काली बाड़ी की ओर जाने वाले चार पहिया / तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

◆ शहीद ईनायत चौक की तरफ से दुर्गा पूजा पंडाल की ओर जाने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

◆ टॉड वालीडीह टोल प्लाजा से जरीडीह बाजार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया वाहन को छोड़कर) का परिचालन वर्जित रहेगा।

◆ तेलमच्चो से सेक्टर-11 होते हुए शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

◆ रात्रि 12 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।

◆ तेलमच्चो टोल प्लाजा, आई०टी०आई मोड़, टॉड बालीडीह टोल प्लाजा एवं पिण्ड्राजोरा सीमा चेकपोस्ट पर आवश्कतानुसार बड़ी गाड़ियों को रोका ।

READ MORE NEWS

Advertisement
पिछला लेखयूक्रेन क्षेत्रों पर कब्जा करने के बाद रूस को और अधिक अलगाव का सामना करना पड़ा
अगला लेखभारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख उधार दर को 3 साल के उच्चतम स्तर तक बढ़ाने से ऋण होगा महंगा

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें