होम राजनीती असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज

India 24×7 News: हैदराबाद पुलिस ने असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। हिमंत बिस्वा 11 फरवरी को एक रैली को सम्बोधित करते हुए राहुल गाँधी के उस बयान पर टिप्पणी की थी जिसमे राहुल ने 2016 में पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे।

टिपण्णी करते हुए हिमंत बिस्वा ने साड़ी हदें लांघते हुए कहा कि क्या बीजेपी ने कभी उन्हें “पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के बेटे” होने का सबूत मांगा था। “


अपने मोबाइल पर हमारी एप्प डाउनलोड करें

कहीं आप होटल या फ्लाइट के लिए ज़्यादा पैसा तो नहीं दे रहे, यहाँ देखें


हिमंत बिस्वा के इस बयान पर भाजपा को विपक्ष की कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा। इतना ही नहीं हिमंत बिस्वा ने कहा था कि लगता है कि राहुल गांधी में जिन्ना की आत्मा घुस गयी है, उनकी भाषा 1947 से पहले के मुहम्मद अली जिन्ना जैसी वह आधुनिक ज़माने के जिन्ना हैं।

हिमंत बिस्वा के इसी बयान को लेकर तेलंगाना कांग्रेस की शिकायत पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया। इतना ही नहीं तेलंगाना कांग्रेस ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से राज्य के सभी पुलिस थानों में शिकायत दर्ज करने को कहा।

तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख रेवंत रेड्डी ने कहा, “असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की टिप्पणी गांधी परिवार या कांग्रेस के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह मातृत्व का अपमान है। कांग्रेस कार्यकर्ता कल तेलंगाना के सभी 709 पुलिस थानों में सरमा के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराएंगे।”

Advertisement
पिछला लेखक्या कुछ ही घंटों में यूक्रेन पर हमला करेगा रूस? 19 करोड़ लोग दहशत में
अगला लेखमशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें