होम मुख्य खबर ब्रजलाल खाबरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नए अध्यक्ष,6 प्रांतीय अध्यक्ष भी...

ब्रजलाल खाबरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नए अध्यक्ष,6 प्रांतीय अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए

कांग्रेस आलाकमान ने शनिवार को ब्रज लाल खाबरी को अपनी उत्तर प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में छह क्षेत्रीय प्रमुखों की भी नियुक्ति की है। पार्टी अध्यक्ष द्वारा नियुक्त इन क्षेत्रीय प्रमुखों में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव और योगेश दीक्षित शामिल हैं। गौरतलब है की  ब्रजलाल खाबरी लोक सभा सदस्य और राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं। साथ ही साथ वह एस सी विभाग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बता दे कि उत्तर प्रदेश के बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार हुई थी जिसके बाद तत्कालीन परेश अध्यक्ष अजय लल्लू द्वारा प्रदेश इकाई के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया गया था। उनके इस्तीफा दिए जाने के कुछ महीने बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।

पार्टी ने अपने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के रूप में पूर्व बसपा सांसद खाबरी की नियुक्ति की है और इसके साथ ही नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव और योगेश दीक्षित को प्रदेश इकाई में क्षेत्रीय प्रमुख के रूप में नामित किया है।

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की अपनी रणनीति के तहत पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने राजनीतिक-सांस्कृतिक आधार पर पूरे राज्य को छह भागों पश्चिम, ब्रज, अवध, बुंदेलखंड, प्रयाग और पूर्वांचल में बांटा है।

जहाँ एक तरफ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  पहले ही हर जोन में राष्ट्रीय सचिवों की तैनाती कर चुकी हैं। वहीँ अब हर जोन का अध्यक्ष भी होगा। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने नयी नियुक्तियों के साथ जातिगत समीकरणों को भी संतुलित करने की कोशिश की है। कांग्रेस की उप्र इकाई ने जहाँ खाबरी को अपना अध्यक्ष नियुक्त कर दलित समाज को संदेश दिया है वहीँ प्रांतीय प्रमुखों में दो ब्राह्मण, एक मुस्लिम, एक भूमिहार और पिछड़ी जातियों से दो लोगों को शामिल किया है।

READ MORE NEWS

Advertisement
पिछला लेखभारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख उधार दर को 3 साल के उच्चतम स्तर तक बढ़ाने से ऋण होगा महंगा
अगला लेखकानपुर में भीषण सड़क हादसा,ट्रेक्टर ट्राली पलटने से अब तक 26 लोगों की मौत

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें