होम राजनीती भाजपा उत्तराखंड लिस्ट जारी – पुष्कर सिंह धामी लड़ेंगे खटीमा से

भाजपा उत्तराखंड लिस्ट जारी – पुष्कर सिंह धामी लड़ेंगे खटीमा से

भाजपा उत्तराखंड लिस्ट जारी

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। पुष्कर सिंह धामी खटीमा से दो बार विधायक रह चुके हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा।

भाजपा ने 59 में से 15 ब्राह्मण चेहरों और तीन बनिया चेहरों को टिकट दिया है। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरिता आर्या को नैनीताल से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक कर विधानसभा सीटों पर दावेदारों के बारे में मंथन कर 59 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाकर सूची जारो की। कैबिनेट मंत्रियों, कई बार के विधायकों और बीजेपी सर्वे में मजबूत स्थिति में पाए गए सीटिंग विधायकों को दोबारा टिकट दिए गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार संसदीय बोर्ड में शामिल हैं।

विधानसभा की 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के चयन पर अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है।

Advertisement
पिछला लेखगोवा भाजपा लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे का नाम नहीं, केजरीवाल ने दिया न्योता
अगला लेखपंजाब में भाजपा का बड़ा दाव – क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह मानेंगे?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें