दिल्ली विधानसभा के सोमवार को बुलाए विशेष सत्र में भाजपा विधायकों की सदन में नारेबाजी के विरोध में आप विधायकों ने जवाबी नारेबाजी की। भाजपा विधायकों के बाहर आने के बाद भी आप विधायक भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों के रवैए की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक चर्चा करना नहीं चाहते, वह केवल हंगामा करने की नियत से सदन में आते हैं। इसी कारण उन्हें सदन से बाहर निकाला गया।
केजरीवाल पर शिक्षा घोटाले का आरोप, बीजेपी ने माँगा जवाब
मुख्यमंत्री ने कहा आज देश में महंगाई अपनी चरम पर है, लोगों के घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार ने हर मामले में टैक्स लगा दिया है। इतना टैक्स कभी भी नहीं लगा था। देश आजाद होने के बाद कभी भी दूध, दही, अनाज, दाल, चावल, चीनी पर टैक्स नहीं लगा था। अंग्रेजों ने भी कभी यह टैक्स नहीं लगाए।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक ईमानदार है इसलिए एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली में फेल हो गया। जनता को विश्वास दिलाने और उसे बताने के लिए कि हमारा एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा खरीदने में कामयाब नहीं हो सकी इसी कारण हम विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं।
उन्होंने कई राज्यों की सरकार गिरा दी, ये सरकारें कैसे गिरी यह एक रोचक तथ्य है। उन्होंने 277 एमएलए कई-कई करोड़ रुपए देकर खरीदे हैं, तभी वह सरकार गिराने में कामयाब हो पाए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि झारखंड की सरकार गिराई जाएगी इस कार्य में केंद्र सरकार जुटी हुई है और वह सरकार गिराने के लिए डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर पैसे का इंतजाम करेगी।
दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश कर केंद्र पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महंगाई से लेकर अलग-अलग राज्यों में गिर रही सरकारों के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि लोगों ने पूछा कि विश्वास प्रस्ताव की क्या ज़रूरत है, मैंने कहा विश्वास प्रस्ताव से हम दिखाना चाहते हैं कि AAP का एक-एक विधायक और कार्यकर्ता कट्टर ईमानदार हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस सफल रहा लेकिन दिल्ली में आकर वह टायं-टायं फिस हो गया।
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि इन्होंने हमारे विधायक खरीदने की पूरी कोशिश की। विश्वास प्रस्ताव से हम साबित करेंगे कि एक भी विधायक नहीं बिका है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने पूरे देश में अलग-अलग राज्यों में सरकार गिराने के लिए 6300 करोड़ खर्च कर दिए। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने 800 करोड़ रुपयों के जरिए दिल्ली की सरकार गिराने की साजिश रची लेकिन वो नाकामयाब रहे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विधायकों को ‘आप’ छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के लिए 20 – 20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी, लेकिन हमारे विधायक ईमानदार हैं और ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल रहा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने मणिपुर, बिहार, असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में सरकारें गिराईं, कुछ जगह पर उन्होंने 50 करोड़ रुपये भी दिए। केजरीवाल ने भाजपा को आप के एक भी विधायक को खरीदने की चुनौती देते हुए कहा कि वे कट्टर ईमानदार विधायक हैं।
- ‘बरसातऐंडभारत’ नामसे deRivaz & Ives करेगानामी-गिरामीफ़िल्मोंकीकलाकृतियोंकीनीलामी
- शाह के मार्गदर्शन में पिछले एक साल में 10 लाख किलोग्राम मादक पदार्थों को किया गया नष्ट
- आईजीआई कॉलेज की संचालन समिति का अभिनंदन
- 4th Aryans Cup संपन्न – भारत में होने वाली बड़ी Taekwondo Championship में हुई शामिल
- सतीश उपाध्याय ने किया World Kettlebell Championship का उद्घाटन – पहले दिन भारत का दबदबा