पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर चुनाव
दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर चुनाव
तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर चुनाव
सभी चुनाव नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे
इंडिया 24×7 न्यूज़: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बिाहर में इस बार तीन चरणों में चुनाव विधानसभा चुनाव होंगे। कोरोना वायरस के चलते यह पहला बड़ा चुनाव है जो की चुनाव आयोग के लिए एक बहुत ही कठिन काम होगा।
बिहार के विधानसभा चुनाव 28 अक्टूबर शुरू होंगे और 7 नवंबर को अंतिम चरण का मतदान होगा। सभी 243 विधान सभा सीटों पर चुनाव तीन चरणों में चुनाव पूरा कर लिया जायेगा। सभी विधान सभाओं ले नतीजों की घोषणा 10 नवम्बर को जाएगी। 29 नवम्बर को बिहार विधान सभा की अवधि समाप्त हो रही है।
तीन चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में, पहले चरण में 16 जिलों में 71 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों के लिए वोट डलेंगे और तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों के लिए मतदान करवाया जायेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि सुरक्षा बंदोबस्त और त्योहारों के मद्देनजर बिहार चुनाव के चरण कम कर दिए गए हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक़ बिहार में 18 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर हैं, जिसमे से लगभग 16 लाख के मतदान करने की संभावना है।
Embed from Getty Imagesबिहार विधान सभा चुनाव की मुख्या बातें
सभी बूथों पर मतदाता संख्या 1500 से घटाकर 1000 की गई
चुनाव प्रचार होगा वर्चुअल
प्रचार के लिए केवल पांच व्यक्ति जा सकेंगे
वोटिंग का एक घंटा बढ़ा
आखरी एक घंटे में कोरोना संक्रमित मरीज भी डाल सकेंगे वोट
6 लाख पीपीइ किट, 46 लाख से अधिक मास्क और 7 लाख हैण्ड सेनिटाइज़र का होगा इस्तेमाल
बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर होगी।