बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड निवासी गोल्डी मिश्रा ने गुजरात में चल रहे 36 वें. नेशनल गेम्स 2022 में गोल्ड मैडल हासिल किया है। गोल्डी ने यह गोल्ड मंगलवार को आयोजित ” इंडियन राउंड ” 50 मीटर व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता है।
इस जीत ने नेशनल गेम्स में झारखंड का परचम लहरा दिया है। गोल्डी ने राज्य के साथ – साथ बोकारो जिले का भी मान बढ़ाया है। गोल्डी के इस जीत की सूचना पर बोकारो उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने गोल्डी से फोन पर बात कर उसे बधाई दी और भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।
उपायुक्त ने कहा कि गोल्डी के जिला वापसी पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्डी ने राज्य और बोकारो को एक अलग पहचान दिलाई है। आज का दिन बोकारो के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने गोल्डी के कोच श्री महेंद्र करमाली को भी बधाई दी है।
उधर,गोल्डी के गोल्ड जीतने की खबर आने के बाद से ही खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। चंदनकियारी प्रखंड में राज्य सरकार द्वारा संचालित तीरंदाजी डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े खिलाड़ियों एवं गोल्डी के साथी खिलाड़ियों में भी इसको लेकर प्रसन्नता व्याप्त है। उल्लेखनीय हो कि, गोल्डी मिश्रा जिले के चंदनकियारी प्रखंड अंर्तगत राज्य सरकार द्वारा संचालित तीरंदाजी डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
जिला प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव सुविधा मुहैया कराया जाता है। वर्तमान में गुजरात में संचालित 36 वें. नेशनल गेम्स 2022 में जिले से दो खिलाड़ी गोल्डी मिश्रा व अनु सिंह ” इंडियन राउंड ” तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं।
इंडियन राउंड,तीरंदाजी प्रतियोगिता,गोल्डचंदनकियारी ,तीरंदाजी डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र,नेशनल गेम्स 2022,
- ‘बरसातऐंडभारत’ नामसे deRivaz & Ives करेगानामी-गिरामीफ़िल्मोंकीकलाकृतियोंकीनीलामी
- शाह के मार्गदर्शन में पिछले एक साल में 10 लाख किलोग्राम मादक पदार्थों को किया गया नष्ट
- आईजीआई कॉलेज की संचालन समिति का अभिनंदन
- 4th Aryans Cup संपन्न – भारत में होने वाली बड़ी Taekwondo Championship में हुई शामिल
- सतीश उपाध्याय ने किया World Kettlebell Championship का उद्घाटन – पहले दिन भारत का दबदबा
- सुप्रीम कोर्ट ने एकता कपूर को लगाई फटकार, कहा- आप युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं