होम राजनीती अनुराग ठाकुर आज संगम से करेंगे स्वच्छता अभियान का आगाज

अनुराग ठाकुर आज संगम से करेंगे स्वच्छता अभियान का आगाज

पिछले साल की तरह इस साल फिर से प्रयागराज के संगम क्षेत्र से पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर प्रयागराज स्थित  युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज तथा संगम क्षेत्र स्थित किला घाट से आज शनिवार को इस राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभीयान इस महीने के अंत यानी 31 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें 75 लाख किलोग्राम प्लास्टिक कचरे के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। वहीँ पूरे साल में एक करोड़ किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को निस्तारित करने की योजना है। पिछले साल भी इसी समय 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे भारत में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया था। उस समय भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एमएनएनआईटी के सभागार में इसकी औपचारिक शुरुआत की थी। साथ ही साथ  संगम क्षेत्र में झाड़ू भी लगाई थी।

इस बार भी स्वछता अभियान 2.O  की शुरुआत संगमनगरी प्रयागराज से ही होने जा रही है। पिछले वर्ष की भाँती इस वर्ष भी प्लास्टिक कचरा के निस्तारण पर ही जोर होेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिन में करीब एक बजे नैनी स्थित युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार मेें इसकी घोषणा करेंगे। इसके बाद  वह वहां पर स्वच्छता प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र भी सौंपेंगे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में अभियान की घोषणा करने और वहां मौजूद लोगो को स्वछता अभियान के बारे में सम्बोधित करने के बादवह करीब 2.40 बजे संगम किला घाट पहुंचेंगे और झाड़ू लगाकर सफाई अभियान को गति देंगे। इस दौरान सांसदों, विधायकों के अलावा अन्य प्रमुख लोग भी मौजूद रहेंगे।

Advertisement
पिछला लेखमुख्यमंत्री योगी आज वाराणसी पहुंचेंगे, कर सकते हैं 5G की घोसणा
अगला लेख68th National Film Awards 2022:’सोरारई पोट्रु’ ने किया कमाल, सूर्या और अजय देवगन बने बेस्ट एक्टर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें