इंडिया 24×7 न्यूज़: कभी विश्व के अमीरों की गिनती में शुमार अम्बानी खानदान के अनिल अम्बानी आज शायद अपने सबसे बुरे वक़्त से गुज़र रहे हैं। कभी 45 अरब डालर के मालिक रहे अनिल अम्बानी पर लंदन की एक अदालत में मुकदमा चल रहा है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबकि अनिल अम्बानी ने लंदन की एक अदालत को बताया की उनके पास अब कुछ नहीं बचा है और उन्होंने वकील की फीस देने के लिए गहने बेच दिए हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि वह एक सादारण रहे हैं, उनके पास सिर्फ एक कार है और वकील की फीस देने के लिए उन्हें गहने बेचने पड़े।
अनिल अम्बानी ने अडल्ट को बताया कि जनवरी से जून के बीच उन्हें ज़ेवर बेच कर कुल 9.9 करोड़ रूपये मिले जिसमे से उन्होंने वकील को फीस के रूप में 7 करोड़ रूपये चुकाए हैं इसके अलावा मेरे बताने लायक कुछ भी नहीं बचा है।
Embed from Getty Imagesजब उनसे उनकी रोल्स रॉयस गाडिओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उन्होंने जवाब दिया की उनके पास कभी कोई रोल्स रॉयस गाड़ी नहीं थी मीडिया की मनघड़ंत कहानियां हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की लंदन की एक कोर्ट में अनिल अम्बानी पर चीन के तीन बैंकों का क़र्ज़ लौटाने सम्बन्धी मुकदमा चल रहा है। न्यालय ने उन्हें 12 जून तक 5281 करोड़ रूपये चुकाने का आदेश दिया था।