राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज यानी शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म जगत के कलाकारों और 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को अवॉर्ड से सम्मानित किया।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया वहीं, सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार तमिल फिल्म ‘सोरारई पोट्रु’ को दिया गया। इतना ही नहीं इस फिल्म के लीड एक्टर सूर्या को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया। उनके साथ एक्टर अजय देवगन ने भी ये अवॉर्ड शेयर किया।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार विजेता अजय देवगन और सूर्या को चुना गया। अजय देवगन ने ताली बजाई जबकि सूर्या ने उस पल को रिकॉर्ड किया जब पत्नी ज्योतिका ने भी ‘सोरारई पोट्रु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार स्वीकार किया। बता दें कि सूर्या की पत्नी और निर्माता-निर्देशक के रूप में ज्योतिका सुधा कोंगारा ने तमिल फिल्म ‘सोरारई पोट्रु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार स्वीकार किया।
निर्देशक ओम राउत ने ‘ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार स्वीकार किया। फिल्म के निर्माता के तौर पर अजय देवगन को भी अवॉर्ड मिला। सर्वश्रेष्ठ डायरेक्शन का पुरस्कार दिवंगत फिल्म निर्माता सच्चिदानंदन केआर को एके अय्यप्पनम कोशियुम (मलयालम) के लिए दिया गया, ये अवॉर्ड उनकी पत्नी ने स्वीकार किया।
विनर्स की पूरी लिस्ट
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अजय देवगन (तानाजी द अनसंग वॉरियर)
- सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोटरु के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – बीजू मेनन (एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मलयालम निर्देशक सच्चिदानंदन केआर (अय्यप्पनम कोशियुम)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम फिल्म के लिए)
- स्पेशल मेंशन जूरी अवार्ड- बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव
- सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य – मध्य प्रदेश
- विशेष उल्लेख राज्य – उत्तराखंड और यूपी
- सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन पुरस्कार – लॉन्गेस्ट किस
- सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – सोरारई पोटरु
- सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – तन्हाजी द अनसंग वॉरियर
- सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका महिला – नंचम्मा (अयप्पनम कोशियुम के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक पुरुष – राहुल देशपांडे (मराठी फिल्म आई एएम वसंतराव के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ गीत – मनोज मुंतशिर (साइना के लिए)
- आशा पारेख- दादा साहब फाल्के पुरस्कार
MORE HINDI NEWS
- ‘बरसातऐंडभारत’ नामसे deRivaz & Ives करेगानामी-गिरामीफ़िल्मोंकीकलाकृतियोंकीनीलामी
- शाह के मार्गदर्शन में पिछले एक साल में 10 लाख किलोग्राम मादक पदार्थों को किया गया नष्ट
- आईजीआई कॉलेज की संचालन समिति का अभिनंदन
- 4th Aryans Cup संपन्न – भारत में होने वाली बड़ी Taekwondo Championship में हुई शामिल
- सतीश उपाध्याय ने किया World Kettlebell Championship का उद्घाटन – पहले दिन भारत का दबदबा
- सुप्रीम कोर्ट ने एकता कपूर को लगाई फटकार, कहा- आप युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं