इंडिया 24×7 न्यूज़: खेल मंत्रालय ने दिल्ली उच्च न्यालय में एक सूची जमा की है जिसमे 54 खेल संगठनों को अंतरिम मान्यता दी है। COVID 19 के चलते यह मान्यता सितम्बर 2020 तक दी गयी है। SGFI सहित सात खेल संगठन इस सूची से बाहर हैं।
खेल मंत्रालय ने लगभग उन सभी खेल संगठनों को अंतरिम मान्यता दी है जिन्हें 31 दिसंबर 2019 तक खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त थी। आल इंडिया कैरम फेडरेशन को इस सूची में जगह मिली है जबकि पैरालम्पिक कमेटी ऑफ़ इंडिया, रोइंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया इस सूची से बाहर हैं।
खेल मंत्रालय द्वारा सितम्बर तक मान्यता देने पर सवाल उठाए जा रहे है क्योंकि सभी खेल संगठनों को साल के अंत तक यानी दिसंबर तक मान्यता दी जाती है लेकिन इस बार खेल मंत्रालय ने COVID 19 का बहाना बनाकर सितम्बर तक ही मान्यता दी गयी है।
युवा एवं खेल मंत्रालय ने यह सूची उच्च न्यालय के आदेश पर दी जिसमे कहा गया “IOA और MYAS (युवा मामलों और खेल मंत्रालय) दोनों इसके बाद NSF के संबंध में कोई भी निर्णय लेने की मांग करते हुए न्यायालय को पहले से सूचित करेंगे”। उच्च न्यालय ने यह आदेश वकील स्पोर्ट्स एक्टिविस्ट राहुल मेहरा द्वारा एक याचिक दाखिल करने के बाद दिया था।
जिन खेल संगठनों को अंतरिम मान्यता दी गई है:
- आल इंडिया चैस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन
- आल इंडिया स्पोर्ट्स कॉउन्सिल ऑफ़ द डेफ
- आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन
- आल इंडिया कैरम फेडरेशन
- ऍमचिओर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- ऍमचिओर कब्बडी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- ऍमचिओर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- अत्या पत्या फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
- बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- बिलियर्ड्स एंड स्नूकर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- ब्रिज फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- एक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- फेन्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
- हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- हॉकी इंडिया
- इंडिया पोलो एसोसिएशन
- इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन
- इंडियन कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन
- इंडियन पैनकेक सीलत फेडरेशन
- इंडिया रग्बी फूटबाल यूनियन
- इंडियन ट्रिएथलॉन फेडरेशन
- इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन
- जुडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- करते एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
- खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया
- मलखम्ब फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
- नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- रोलबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
- स्पेशल ओलिंपिक भारत
- स्क्वाश रैकेट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- स्विमिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- टेन्नी कोयट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- टेन-पिन बोलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- द फेडरेशन ऑफ़ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ़ इंडिया
- टग ऑफ़ वॉर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
- याचिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
जिन सात खेल संगठनों को इस सूची से बाहर रखा गया है वो हैं:
- आर्चरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
- इंडियन गोल्फ यूनियन
- जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- पैरालम्पिक समिति ऑफ़ इंडिया
- रोइंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
- टायक्वोंडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
Judo Association Of India
जुडो एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया नाम ठीक कर दिया गया है। गलती के लिए माफ़ी चाहेंगे। धन्यवाद।
Then what is correct name
Very nice
Nice
Very nice
HAPKIDO FEDERATION FOR INDIA
COUNTRYWIDE HAPKIDO FEDERATION (Registered)
Others games may be included & recognise them for the betterment of the sports in the country.
Very nice information but Others games may be included & recognise for the betterment of the sports in the country.
Then what is correct name
Plz give correct name
खेल मंत्रालय द्वारा न्यालय में जमा की गई सूचि के अनुसार जो नाम दिया गया है वो है जुडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया।अधिवक्ता राहुल महरा ने यह सूचि अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट की थी।