COVID 19 के चलते सब लोग घर बैठे मस्ती कर रहे हैं। कोई फेसबुक पर व्यस्त है तो कोई व्हाट्सएप्प पर। ऐसी है एक एप्प है TIKTOK जिस पर लोग अपने मज़ाकिया वीडियो बनाते हैं या कोई गाने डाल कर अपना टैलेंट दिखाने की कोशिश करता है।
चीन को भारतीय जनता पसंद नहीं करती है। यह बात अलग है कि भारत में बहुत सा सामान चीन से हे आयात किया जाता है। घर घर में आपको चीन में बना सामान दिख जायेगा। और तो और अब भारतीय भगवान् भी चीन से आयात किये जाते हैं। लेकिन कुछ तथाकथित राष्ट्र भक्त की में बने सामान का विरोध करते हैं और अक्सर बहिष्कार की बात करते हैं।
TIKTOK एप्प भी चीन की कम्पनी की है और बहुत से लोग COVID 19 चीन को ही ज़िम्मेदार मानते हैं। इसी वजह से कुछ लोग बड़े जोरदार तरीके से TIKTOK एप्प का बहिष्कार करने की अपील करते हैं। बावजूद इस अपील के टिकटोक बने वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। लोगो में अपने हुनर दिखाने और मस्ती मज़ाक के लिए टिकटोक खूब भा रहा है।