पढ़ते रहें सारे दिन की मुख्य खबरें (हेडलाइंस)– थोड़ी थोड़ी देर मे अपडेट जारी है – कृप्या अपने ब्राउज़र को रिफ्रेश करें
- गिरफ्तार 48 वर्षीय इंजीनियरिंग स्नातक कोयम्बटूर में दो मंदिरों में पास मांस रखता पकड़ा गया, किसी धार्मिक संगठन से कोई सम्बन्ध नहीं पाय गया। कुछ पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान: पुलिस
- दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद इशरत जहां को उनकी शादी के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। पूर्वोत्तर दिल्ली के दंगों में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था। 10 दिनों के लिए अंतरिम जमानत दी गई।
- रेलवे सुरक्षा बल ने श्रमिक ट्रेनों में 80 लोगों की मौत की सूचना दी – Hindustan Times
- COVID-19 संक्रमि होने की वजह से एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को उड़ान बीच रास्ते से दिल्ली लौटी: अधिकारी
- मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारे प्रबंधक समिति की तरफ से ऐमज़ॉन कंपनी तथा पाताल लोक के निर्देशकों को नोटिस भेजा। ऐमज़ॉन प्राइम पर चलाई जा रही वेब सीरीज “पाताल लोक” में एक सिख को एक महिला का यौन शोशण करते हुए दिखाया गया है। #DSGMC #MSSIRSA
- #हरियाणा से #बिहार जा रहे प्रवासी मजदूर ने बताया कि वह कई दिनों से आदमपुर में रह रहे थे। हरियाणा सरकार ने उनकी पूरी सहायता की है। खाने पीने की और टिकट की व्यवस्था सरकार ने की और अब अपने घर बिहार जा रहे हैं।
- हम लोगों को अस्पतालों में बिस्तर की उपलब्धता के बारे में जानकारी देने के लिए एक ऐप विकसित कर रहे हैं: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
- COVID19 संकट पर कांग्रेस राजनीति नहीं क्र रही; हमने सरकार की विफलताओं, लोगों के संकटों पर प्रकाश डाला और सुझाव दिए: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल
- बिहार के # मुंगेर जिले में एक घर में भारी विस्फोट में महिला और बेटे की मौत, आसपास की कई इमारतें क्षतिग्रस्त
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए: पुलिस
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ देश के संबंधों को समाप्त कर रहे हैं।
- चीन के खिलाफ मुखर हुए डोनाल्ड ट्रम्प
Advertisement